मुंबई, 15 अक्टूबर 2026. भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के अवसर पर 15 अक्टूबर 2026 को रयान आर्ट्स के बैनर तले मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन मुंबई के जुहू स्थित मेयर हॉल में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह के आयोजक अब्दुल कदीर कराज़गी थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैदर आज़म (एक्स अल्पसंख्यक महाराष्ट्र मिनिस्टर भाजपा सेक्रेटरी), यूसुफ अनीस (महाराष्ट्र
नव निर्माण सेना), दीपा नारायण झा, दीपक देसाई ‘दीपक’
लेखक, कवि, अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, संजय पाटिल (पूर्व एसीपी), संगीतकार दिलीप सेन, वंदना बिंद वर्ल्ड इंडिया इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर 2026, मिसेज क्वीन ऑफ रायगढ़ 2026, रनवे मॉडल, यूट्यूबर – सिल्वर प्ले बटन अवार्ड, के. अधिकारी (बॉलीवुड फिल्म उद्योग के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता) रहे.
डॉ. पुनीत कुमार वोरा (फाउंडर – वेद वर्ल्ड एंड इवोल्यूशन म्यूजिक), गौरव वोरा (टेरा एंटरप्राइजेज), पंकज के. सिंह, डॉ. कृष्णा चौहान, समाजसेविका शहनाज अहमद अली खान को भी अवॉर्ड मिला. समारोह में कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की और विजेताओं को अपने हाथों से अवार्ड प्रदान किए।
समाजसेविका शहनाज अहमद अली खान यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में हाजिर हुईं. उन्होने सभी अतिथियों को प्लांट भेंट स्वरुप दिया. शहनाज प्लांट नर्सरी चला रही शहनाज अहमद अली खान की प्रशंसा चीफ गेस्ट हैदर आज़म ने की और कहा कि शहनाज आपा जिस तरह ग्रीन रेवोल्यूशन के लिए काम कर रही हैं उन्हें ग्रीन दीदी का खिताब दिया जाना चाहिए.
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों – फिल्म, संगीत, समाजसेवा, व्यवसाय और साहित्य से जुड़े लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पूरा माहौल देशभक्ति और डॉ. कलाम के विचारों से प्रेरित रहा।
कमांडो मधुसूदन ना. सुर्वे को भी इस सम्मान से नवाजा गया जिन्हें खुद एपीजे अब्दुल कलाम जी ने शौर्यचक्र के पुरुस्कार से सम्मानित किया था.
12वीं की छात्रा अंसारी आशना महमूद आलम को शिक्षा की श्रेणी में (100% उपस्थिति) अवॉर्ड दिया गया. बच्ची की प्रतिभा को देखते हुए मुख्य अतिथि हैदर आज़म ने स्टेज पर घोषणा कर दी कि आगे की पढ़ाई पर जो भी खर्च होगा उनके आज़म फाउंडेशन द्वारा स्पॉन्सर किया जाएगा.
डॉ. बागेश्री टी. खरात (विभागाध्यक्ष ओलंपिया स्पोर्ट्स एंड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, असिस्टेंट प्रोफेसर) भी सम्मानित की गई. डॉ. बागेश्री टी. खरात मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने सैकड़ों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षित किया है.
डॉ. फलक नाज़ दानिश शेख, प्रभारी प्रधानाचार्य ए. आर. अंतुले कॉलेज ऑफ लॉ, मास्टर अब्दुल अहद साबरी (नेशनल चाइल्ड एक्सीलेंस अवार्ड), मास्टर असद साबरी (नेशनल चाइल्ड एक्सीलेंस अवार्ड)
महेंद्र कुमार पी. (अधिवक्ता और समाज सेवक), डायरेक्टर के. हुसैन नकवी और गौरी छाबड़िया (अधिवक्ता, राजनेता और समाज सेविका) को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

अब्दुल कदीर कराज़गी द्वारा “मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन